Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने “मिशन लाइफ” पहल के साथ पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा दिया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 5 जून, 2024 :

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, पूर्व रेलवे के आसनसोल डिवीजन ने पर्यावरणीय स्थिरता के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए “मिशन लाइफ” के तहत प्रभावशाली गतिविधियों की एक श्रृंखला शुरू की है।

25 मई से 5 जून, 2024 तक चलने वाले इस अभियान में निम्न गतिविधियाँ शामिल हैं :

*1. मिशन लाइफ अभियान (25.05.2024 – 01.06.2024) :* आमजन के बीच पर्यावरण जागरूकता और सर्वकालिक प्रथाओं (सस्टेनेबल प्रैक्टिसेस) को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों को शामिल करने वाला एक व्यापक अभियान।

*2. सिंगल-यूज प्लास्टिक को न कहें (28.05.2024–05.06.2024) :* पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के उपयोग को प्रोत्साहित करके प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए आसनसोल में मंडल रेल प्रबंधक भवन में एक केंद्रित पहल। आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री चेतना नंद सिंह द्वारा आज 05.06.2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया।

*3. पार्क जीर्णोद्धार (25.05.2024) :* नीलकंठ पार्क और विवेकानंद पार्क में पुनरुद्धार परियोजनाओं को कार्यरूप देना ताकि हरित क्षेत्रों को बढ़ाया जा सके और लोगों के लिए स्वच्छ, अधिक सुंदर वातावरण प्रदान किया जा सके।

*4. पेंटिंग प्रतियोगिता (29.05.2024) :* रेलवे स्कूलों के छात्रों के लिए एक आकर्षक कार्यक्रम, जिसमें उन्हें विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे छोटी उम्र से ही पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।

*5. व्यापक वृक्षारोपण (29.05.2024):* पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (पीसीएमई) की भागीदारी से मधुपुर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया, जिसका उद्देश्य हरित क्षेत्र को बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन से निपटना है। आसनसोल मंडल के दोमुहानी रेलवे कॉलोनी के गोल्फ ग्राउंड में 05.06.2024 को 700 से अधिक पौधे भी लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री चेतना नंद सिंह और अन्य शाखा अधिकारियों ने भाग लिया।
*6. पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम (01.06.2024) :* रेलवे कॉलोनी के निवासियों को सस्टेनेबल जीवन पद्धतियों और पर्यावरण की रक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देने हेतु वहाँ जागरुकता सत्र चलाया गया।

*7. साइकिल से काम पर जाने का कार्यक्रम (03.06.2024):* विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित यह पहल परिवहन के एक सस्टेनेबल और स्वस्थकर तरीके के रूप में साइकिल चलाने को बढ़ावा देती है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट में कमी आती है।

*8. नुक्कड़ नाटक :* स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम द्वारा ‘सिंगल-यूज प्लास्टिक को कहें ना’ थीम पर 29.05.2024 को मंडल रेल प्रबंधक भवन, आसनसोल में और 01.06.2024 को आसनसोल, अंडाल और मधुपुर की रेलवे कॉलोनियों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें आज 05.06.2024 को गोल्फ ग्राउंड, दोमुहानी रेलवे कॉलोनी भी शामिल है। मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम को उनकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी के लिए उत्साहवर्द्धन भी किया।

*9. साइकिल रैली :* शारीरिक फिटनेस और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए आज 05.06.2024 को पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में डूरांड से दोमुहानी गोल्फ ग्राउंड तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

*10. मिशन लाइफ शपथ :* आज 05.06.2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल में विशेष शपथ समारोह का आयोजन किया गया। यह शपथ आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री चेतना नंद सिंह द्वारा दिलाई गई।अधिकारियों और रेलवे कर्मचारियों सहित प्रतिभागियों ने प्लास्टिक के फूटप्रिंट को कम करने और पर्यावरण संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई। यह शपथ हरित भविष्य की दिशा में काम करने के सामूहिक संकल्प का प्रमाण थी।

ये पहल एक स्थायी पर्यावरण को बढ़ावा देने और इन प्रयासों को एक व्यापक आंदोलन में बदलने के लिए आसनसोल मंडल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।