बराकर। प्रेरणामय महिला समिति पूरे कोयलांचल और शिल्पांचल में अपने आप में प्रेरणा का स्वरूप है। उक्त बाते शनिवार को प्रेरणमय महिला समिति चिरकुंडा एव महावीर सेवासदन कोलकाता के संजुक्तं सहयोग से आयोजित नो दिवसीय निशुल्क कृत्रिम पैर एव केलीपार्स कैंप के उद्घाटन अवसर पर कुल्टी के विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने मुख्य अथिति स्वरूप कही। इस दौरान उन्होंने कहा की विगत कई वर्षों से प्रेरणामय महिला समिति चिरकुंडा द्वारा कोयलांचल और शिल्पांचल में लगातार गरीब और दिब्यांग जन के क्रतिरिम अंग का कैम्प लगाकर उन्हे जीवन प्रदान करने का अहम कार्य करने का कार्य कर रही है।
शनिवार 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित इस नौ दिवसीय निशुल्क कृत्रिम पैर एव केलीपर्श कैंप में लोगो चिन्हित कार्य प्रारम्भ किया। इस दौरान झारखंड और बंगाल से बड़ी संख्या में गरीब लोग शामिल हुवे। इस कार्य की जितनी प्रसंशा की जाय कम है। जहा गरीब और बेसहारा लोग दिब्यांग के करण चल नही सकते । जिनके हाथ नही है उनके कृत्रिम अंग प्रदान कर उन्हे अपने जीवन को सुखद अनुभव का एहसास करवाने का कार्य किया है।
इस दौरान प्रेरणामय महिला समिति की सुनीता अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, श्रुति दुधानी, रीता गाड़ियांन, सहित बड़ी संख्या में बराकर चिरकुंडा के सामाजिक संस्था समाजसेवी के सदस्य मुख्य रूप से शामिल थे।
















