बराकर । शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित मैदान में बरकरा फुटबॉल अकैडमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय एमएलए फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार शाम को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार उपस्थित थे । आसनसोल गैलक्सी ने ट्इवेकर में पेनाल्टी कार्नर से हराकर बराकर फुटबॉल एकेडमी अस्पताल रोड को हराकर जीत हासिल कर विजेता कप पर अपना कब्जा जमाया । इस दौरान कमिटी द्वारा विजेता टीम को नगद 15 हजार रुपए, शिल्ड तथा रनर टीम को 10 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने किया ।
इस अवसर पर आयोजक कमिटी की ओर से अमित ने बताया कि शनिवार की रात से यह टूर्नामेंट आरंभ हुआ ।फुटबॉल मैच में दुर्गापुर, आसनसोल , कुमारधुबी , पचगछिया,निरसा,लाइकडी ,रघुनाथपुर,डीसरगढ़, सीतारामपुर,तथा स्थानीय दो टीम समेत चौबीस टीमों ने टूर्नामेंट मे भाग लिया ।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ अजय पोद्दार ने कहा की लखियाबाद के युवकों ने खेल की कला को संजोए रखा है । यहां के हर बच्चे मे खेल के प्रति इतनी उत्सुकता को देखकर मन प्रफुल्लित होता है । खेल से शरीर के साथ साथ स्वास्थय भी अच्छा रहता है । इस तरह के आयोजन से ही अच्छे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है ।
आसनसोल गैलेक्सी की ओर से संजय किस्कू, रिबू मोदी, अमित मांडी तथा गोलकीपर उदय गोप सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे । जबकि बराकर फुटबॉल एकेडमी की ओर से अमित बाउरी, सजल, सोरज, संतोष, बस्ती के वरिष्ठ नागरिक नंदू बाउरी, रोबिन बाउरी, सोनू चौरासिया समेत कई लोग मौजूद थे।
















