बराकर। बरकार रेल पुलिस ने ऑपरेशन सतर्क के तहत मंगलवार की सुबह बराकर स्टेशन से पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक बड़ी बैग में शराब लेकर चढ़ रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से बियर एव अंग्रेजी शराब की बड़ी बरामद की। जिसकी कुल कीमत 6120 बताई जाति है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान निवास कुमार 24 वर्षीय अंगद गांव शिव कुंड थाना धरहरा का बताया जाता है। बराकर रेल पुलिस ने जांच के दौरान इन सभी विषयों की जानकारी देते हुवे बताया। उसके पास से किसी प्रकार की राशिद दस्तावेज नही पाए गए। इस दौरान बराकर रेल पुलिस ने शराब की उचित जब्ती सूची के तहत कर निवास कुमार को गिरफ्तार कर आसनसोल रेल मेजिस्टेड को सुपुर्द किया। .रेलवे के तहत पंजीकृत मामला अभियुक्त के विरूद्ध कार्यवाही कर जब्त सामग्री को आबकारी विभाग को सुपुर्द करने हेतु आवश्यक आदेश पारित करने की प्रार्थना के साथ आरजेएम/एएसएन के न्यायालय में अग्रेषित किया गया। रेल पुलिस द्वारा बिहार के पटना जाने वाली गाड़ियों में लगातार इस प्रकार का अभियान चलाकर अवैध शराब की बरामदगी का कर रही है। वही अवैध शराब बराकर कुल्टी क्षेत्र से खरीदकर लेकर जाने वाले अवैध शराब के कारोबारी लगातार इस प्रकार का अभियान में कही पीछे नहीं है। ये धंधा अवैध तस्कर कुमारधुबी बराकर कुल्टी स्टेशन से अधिक करते है। जहा रेल पुलिस की चहल कदमी कम रहती है। इसी कारण ये अवैध शराब का धंधा करने वाले इन स्टेशनों का चुनाव करते है। इस धंधे में युवा पुरुष और महिला भी शामिल है। जो यात्री की शक्ल में पीठू बैग और बड़े बैग और अटेची का भी स्तेमाल करते है।









