बराकर । आसनसोल रेल मंडल के बराकर आर पी एफ की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति का जान बचाया जा सका । इस संबंध मे बराकर आर पी एफ निरीक्षक प्रभारी पीयूष कांति साहा ने बुधवार को बताया की बीते एक अप्रैल को ट्रेन संख्या 11447 शक्तिपुंज डाउन ट्रेन जैसे ही कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची और फिर वहां से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रही थी की उसी क्रम मे एक यात्री बाहर की ओर से दौड़ता हुआ आया और उक्त ट्रेन मे चढ़ने की कोशिश करने लगा । इसी दौरान वह प्लेटफार्म तथा ट्रेन के बीच के खाली स्थान मे फिसलकर जा गिरा । उसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल एस राम एस के मौर्या ने बिना समय गंवाए अपरेशन जीवन रक्षा के तहत दौड़कर उसे बाहर निकला । उस दौरान वह व्यक्ति अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा था । वह घायल हो चुका था तथा खून से लथपथ था ।
मामले की सूचना ड्यूटी पर मौजूद एसएम/केएमएमई श्री कौशल सुमन को दी गई । उन्होंने स्ट्रेचर उपलब्ध कराया तथा मेमो जारी किया । लेकिन अपने किसी भी कर्मचारी को उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया । व्यक्ति पूरी तरह होश में था और उसने खुद अपने रिश्तेदारों को अपनी चोट के बारे में बताया । इसके बाद कुछ ही समय में ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ स्टाफ और जीआरपी स्टाफ उसे एक निजी अस्पताल में ले गए । जहां प्राथमिक उपचार दिया गया और वहां से ड्यूटी पर मौजूद एएसआई/आरए सिंह स्टाफ के साथ उसे आरपीएफ बराकर के विभागीय वाहन से ले जाकर सदर अस्पताल आसनसोल में भर्ती कराया गया । घायल व्यक्ति का नाम पलाश दास, उम्र लगभग 39 वर्ष, मंडल पाडा दास नगर, जिला-हावड़ा (पश्चिम बंगाल) बताया गया है । जिला अस्पताल आसनसोल में उसे पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है । आरपीएफ स्टाफ को भेजकर जिला अस्पताल आसनसोल से रिपोर्ट ली गई । वह खतरे से बाहर है । इस तरह आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई के कारण उस घायल की जान बच गई । उसके परिजन भी पहुंच गए है ।















