Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर के विभिन्न फैक्ट्रियों के चिमनी से निकलने वाले काले धुएं से आस पास के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर के विभिन्न फैक्ट्रियों के चिमनी से निकलने वाले काले धुएं से आस पास के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 68 गायत्री नगर डीपू डंगाल स्थित फैक्ट्री जो की घनी आबादी के समीप स्थित है । इस दौरान फैक्ट्री मालिक द्वारा फायर ब्रिक्स ईटा तथा अन्य समान पकाने को लेकर फैक्ट्री में कोयले का उपयोग किया जाता है । जिसके लिए फैक्ट्री के भट्ठे में कच्चा कोयला डाला जाता है । जिसका धुआं चिमनी के माध्यम से आसमान की ओर निकलता है ।लेकिन यह धुआं इतना काला होता है कि कुछ समय के लिए इसका धुआं आसमान में छाए हुए बादलों की तरह आसमान को ढक लेता है । लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि धुआं के साथ-साथ कालीक के छोटे-छोटे चूर्ण निकलते हैं । जिस ओर धुआं का प्रवाह होता है उस और के घर के छत के ऊपर यह कालीख के चूर्ण बिखर जाते हैं । इतना ही नहीं घर में और आंगन में जो कपड़े सूखने के लिए डाले जाते हैं । उन पर भी कालीख गिर जाती है ।जिससे यहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धुआं से शरीर के अंदर जरूर कोई ना कोई दिक्कत आने वाले समय में होगी । लेकिन फिलहाल इससे निकलने वाले काजल की तरह छाई से काफी परेशानी हो रही है । कई बार फेक्ट्री मालिक से आग्रह किया गया है कि इसकी कोई व्यवस्था की जाए । लेकिन मालिक का इस कोई ध्यान नहीं है । स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त फैक्ट्री का मालिक पूंजीपति है तथा यह इलाका मध्यम श्रेणी तथा गरीब तबके के लोगों का है । इसलिए खुलकर कोई सामने आना नहीं चाहता ।

इतना ही नहीं इस क्षेत्र के पुलिस प्रशासन तथा राजनीतिक मे ऊंची पहुंच रखने वाले लोगो का भी इन्हे सहयोग मिलता है । जिस कारण यह चिमनी इलाके मे खुलेआम काली धुआं उड़ाती रहती है । जिस पर किसी का ध्यान केंद्रित नहीं है ।