Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर शहर के वार्ड नंबर 70 स्थित बीड़ी डंगाल के लोग जल जमाव के कारण भारी दिक्कतों का सामना करने पर मजबूर है ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर शहर के वार्ड नंबर 70 स्थित बीड़ी डंगाल के लोग जल जमाव के कारण भारी दिक्कतों का सामना करने पर मजबूर है । इस संबंध मे बताया जाता है कि वार्ड नंबर 70 अंतर्गत बीड़ी डंगाल में जल जमाव की समस्या है । जिससे यहां के लोग काफी परेशान है । इस इलाके में जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण तथा निचला इलाका होने के कारण यहां जल जमाव बड़े पैमाने पर होता है । वर्षा होने पर यहां लोगों के घरों में पानी चला जाता है । घरों के अंदर लगभग घुटने भर पानी आ जाता है । मालूम हो कि इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार आंदोलन भी किया है । लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर समस्या के समाधान की मांग की है ।

लेकिन समस्या अभी तक जस की तस है इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे लोग समस्या को लेकर किसी तरह का प्रदर्शन या आंदोलन करते हैं तो पार्षद द्वारा कुछ समय के लिए मोटर पंप लगाकर पानी निकाल दिया जाता है । जिससे कुछ समय के लिए समस्या का समाधान हो जाता है । लेकिन पुनः वर्षा होने पर लोगों को उन्ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है । उन्होंने बताया कि लगभग दर्जन भर से अधिक घर वर्षा के पानी के चपेट में है । जिससे घर में रहने वाले परिवार वालों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । लोगो के घरों के अंदर पानी चला गया है पानी में तरह तरह के जीव जंतु आते हैं । जिस कारण उन्हें जीवन का भी खतरा रहता है । इस घुटने भर पानी से ही हम लोगो को आवागमन करना पड़ता है । उन्होंने कहा कि हम सभी ने कई बार इस समस्या के स्थाई निदान के लिए गुहार लगाया है । लेकिन समस्या का स्थाई निदान अभी तक नहीं हो पाया है । जिससे यहां के रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।