बराकर। बीसीसीएल सीभी एरिया बारह के मुख्यालय बैगुनिया में बिगत 108 दिनों से विस्थापितो द्वारा जमीन के बदले नौकरी का मांग पर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है।



मंगलवार की संध्या विस्थापितो ने एरिया मुख्यालय गेट पर टायर जलाकर बिरोध प्रदर्शन कर गेट जाम किया गया। इस दौरान एरिया के केंद्रीय सुरक्षा बल सीआईएसएफ द्वारा प्रदर्शन करियो के साथ जमकर कहा सुनी हुइ। इस दौरान कार्यालय के भीतर के कर्मी अटके रहे। जहा स्थानीय पुलिस अधिकारी राजशेखर मुखर्जी भी घटना पर स्थिति बनाये हुवे थे। वही बिस्थापित प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना कार्य से छुब्ध होकर प्रदर्शन कर गेट जाम रखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद तृणमूल के जिला चैयरमैन सह एडीडीए उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी, एमआईसी इंद्राणी मिश्रा,अपराजित बनर्जी पप्पू सिंग एरिया कार्यालय पहुच जीएम की अनुपस्थिति में एरिया के भीतर रहे अधिकारी से वार्ता की । जहा बुधवार को एरिया कार्यालय में जीएम के साथ वार्ता की समय रखे जाने के बाद अधिकारियों को जाने दिया गया। वही बुधवार को विस्थापित की मांगों को लेकर उज्ज्वल चटर्जी के नेतृत्व में जीएम कार्यालय में बैठक की गई। जहा उज्वल चटर्जी ने जीएम पी के मिश्रा से जानना चाहा कि बिगत 108 दिनों से ये जामिहरा लगातार धरना पर बैठे है। इतने दिनों के बाद भी आपलोगो ने अभी तक एक भी अपॉइंटमेंट करने में विफल साबित हुए है। इस मामले को लेकर कई दौर की बातचीत हुइ। आपकर प्रबंधन के अनुसार समय पर समय दिया जाता रहा। परंतु आपकी ढुल मूल नीति ने इनके साथ कुछ भी नही किया। सिर्फ तारीख पे तारीख दिया और कुछ भी नही किया। आदमी के सब्र की एक सीमा होती है। जिसने आपलोगो ने पर कर दिया। उन्होंने आगे कहा बिगत 2 मई से इन जमीहरो ने एरिया में धरना प्रारम्भ किया। जो 100 दिनों तक इसके बाद बिगत 8 दिनों से ये लोग रिले अनसन कुल 108 दिन हो गए। कुल 41 रजिकुल 41 रजिस्ट्रेशन में 13 प्रायरिटी लिस्ट जो 4वर्ष हो गए। जिनमे 13 का मेडिकल तीन वर्ष हो चुका है। 11 को मेडिकल फिट भी दिखाया गया। जिनकी फाइल विगत 2 वर्षों से धनबाद मुख्यालय में है। जिनमे राहुल मंडल,बिमान दत्तो, सायन मुखर्जी,शुभम बनर्जी,विपरोजित माजी, अर्जित ,भोला नाथ गोराई, सुशांत कापुड़ी, विप्लब् दास, अनिर्बान लायक, सौभिक मुखर्जी ये 11 शामिल है। लगभग दो घंटे चली इस बैठक में प्रबंधन को साफ तौर पर अंतिम 15 दिनों की आखरी समय सीमा दी गयी है। जिसमें प्रबंधन सभी 11 फाइलों को मुख्यालय से क्लियर कर नियुक्ति करे। वरना अब कोई बातचीत ओर नही कोई डेट पर डेट। अब इस लड़ाई को पार्टी अपने स्तर पर लड़ेगी। वही मामले को लेकर जीएम पी के मिश्रा ने कहा कि सभी 11 फाइलों का कार्य जारी है। जिसमे कुछ फाइल तैयार है कुछमे थोड़ी बहुत त्रुटियां है उसे भी ठीक कर लाया जाएगा। इस दौरान कार्य मे गफलत करने वाले अधिकारियों की सूची मांगी गई । जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वार्ता में प्रबंधन के एजीएम डी चक्रवर्ती,एपीएम जे कर्मकार,स्टेट मैनेजर आर सी पाल, एरिया मैनेजर एक्सभिजन एम के सेठ कुलटी थाना प्रभारी कृष्णेन्दू दत्ता, आईसी बराकर राजषेखर मुखर्जी , विस्थस्पि की ओर से उज्ज्वल चटर्जी अपराजित बनर्जी,पप्पू सिंग, सजल घोष मुख्य रूप से शामिल थे।










