08.11.2023,आद्रा: आद्रा मंडल में यात्रियों को अनारक्षित टिकट हेतु UTS एप्प का अघिक से अधिक उपयोग करने के लिए मण्डल के विभिन्न स्टेशनो पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रीयो को बेहतर सुविधा प्रदान करने की दिशा में अनारक्षित टिकट लेने के लिए UTS मोबाइल एप्प की व्यवस्था की गई है। UTS एप्प एक मोबाइल टिकटिंग एप्प है, जो यात्रियों को अपने स्मार्टफोन पर अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करती है।

इससे यात्रियों को टिकट के लिए कतार में इंतज़ार करने की आवश्यकता नही होगी। इस क्रम में आज आद्रा मंडल के बोकारो स्टील सिटी तथा खानुडीह रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया और UTS एप्प के उपयोग के प्रति यात्रियों को जागरूक किया गया साथ ही UTS एप्प में पंजीकरण, एप्प के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने, एप्प वॉलेट रिचार्ज करने आदि की जानकारी प्रदान की गई।

















