भाजपा जनता पार्टी आयोजित परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को डिसरगढ़ नदीघाट पहुंची
बंटी खान सांकतोड़िया : भाजपा जनता पार्टी आयोजित परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को डिसरगढ़ नदीघाट पहुंची। यह यात्रा कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना से शुरू होकर बाराबानी, आसनसोल, कुल्टी, डिसरगढ़ पहुंची। यात्रा के साथ अग्नि मित्रा पाल, अरिजीत राय, केशव पोद्दार, इंद्राणी आचार्य, संतोष वर्मा सह अन्य उपस्थित थे। नदीघाट पहुंचने पर भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। तबतक वाहनों की दोनों तरफ से भीड़ भी खड़ी हो गई। इसके बाद सुभाष सेतु पार कर नितुरिया थाना क्षेत्र में पहुंची वहां
जिला महामंत्री मामोनी बाउरी, जिला उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, नितुरिया महिला मोर्चा की अधयक्ष अनिता सिंह, मुकेश सिंह सहित अन्य ने प्राप्त किया जहां से यह रघुनाथपुर, पुरुलिया के लिए रवाना की गई।
यहां नेताओं के स्वागत के लिए महिलाओं द्वारा संथाली नृत्य और गीत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने तृणमूल को हटाकर भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाने की घोषणा की। सभी ने देश और समाज की बेहतरी के लिए एक स्वर में कहा भाजपा सरकार को भारी मतों से जीत की कामना की।










