Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*भाजपा नेता जीतेन्द्र तिवारी के छत्रचाया मे रहकर बप्पा अचार्य कर रहा लोगों पर अन्याय का काम, सुनीता देवी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुलटी, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 104 स्थित सकतोड़िया इलाके मे बीते 29 जनवरी को इलाके के रहने वाले पवन सिंह नाम के एक भाजपा कर्मी लॉन लेकर अपना घर बना रहे थे, पवन सिंह व उनकी पत्नी सुनीता देवी का आरोप है की जब से उन्होने अपनी जमीन पर घर बनाना शुरू किया तब से इलाके के एक दबंग नेता बप्पा अचार्य उनसे रंगदारी के रूप मे दो लाख रुपए की मांग की और जल्द से जल्द सकतोड़िया थाना के नजदीक अपने भाजपा कार्यालय मे मुलाक़ात करने की चेतावनी दि, बप्पा अचार्य के चेतावनी के बाद पवन सिंह उनके कार्यालय गए जहाँ दोनों के बिच पैसे की लेनदेन को लेकर पहले तो कहा सुनी शुरू हुई, जिसके बाद देखते ही देखते बप्पा अचार्य ने पवन सिंह के ऊपर अपना हाँथ छोड़ दिया और उसे बुरी तरह पीटा, पवन का यह भी आरोप था की बप्पा चटर्जी ने सकतोड़िया पुलिस फाड़ी को फोन कर मौके पर बुला लिया और खुद के ऊपर पवन सिंह के द्वारा जानलेवा हमला करने का झूठा आरोप लगाते हुए आर्म्स एक्ट का फर्जी केश दर्ज करवाकर पवन की गिरफ़्तारी करवा दि, हालांकि 14 दिन जेल मे रहने के बाद पवन अभी बेल पर जेल से बाहर है, वहीं घटना के बाद पवन की पत्नी सुनीता देवी ने भी बप्पा अचार्य के ऊपर रात के अंधेरे मे उनके गुंडों के सहयोग व जेसीबी की मदद से उनका घर तोड़ने व उनके पति पवन सिंह के ऊपर जानलेवा हमला करने सहित उनको भी जान से मार देने की धमकी देने का आरोप बप्पा अचार्य के ऊपर लगाया था, जिन आरोपों पर बप्पा अचार्य भी बाहर से बाहर अपनी ऊँची पहुँच और अच्छी खासी पैरवी के बल पर बेल करवाकर घूम रहे हैं, पीड़ित पवन सिंह व उनकी पत्नी सुनीता देवी की अगर माने तो 15 मार्च से उनको लगातार बप्पा अचार्य और उनके कुछ गुंडों द्वारा केश उठाने व उनके खिलाफ कहीं मुह नही खोलने की धमकी दि जा रही है, उनका आरोप है की बप्पा अचार्य के गुंडों की वजह से उनका राह चलना मुश्किल हो गया है, उन्होंने बप्पा अचार्य व उनके गुंडों के द्वारा दि जा रही जानलेवा धमकियों को लेकर सकतोड़िया पुलिस फाड़ी मे शिकायत भी की पर पुलिस उनकी एक भी शिकायत सुनने को तैयार नही है, पुलिस कहती है साबुत लेकर आओ ऐसे मे वह कहाँ से साबुत लेकर आएँ जबकि वह लगातार धमकी देने वालों की पहचान उनके बाईक का नंबर बता रहे हैं, जब कहीं से उनकी किसी ने नही सुनी तब तंग आकर भाजपा कर्मी पवन सिंह व उनकी पत्नी सुनीता देवी अपने बच्चों के साथ 18 मार्च दोपहर ढाई बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, उनका एक ही आरोप है बप्पा अचार्य के ऊपर भाजपा नेता जीतेन्द्र तिवारी का हाँथ है, इस लिए वह इलाके के लोगों के ऊपर अन्याय कर रहे हैं, लोगों को कीड़ा मकोड़ा समझ रहे हैं, बप्पा और उनके गुंडे उनको जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं, उनका जिला और पुलिस प्रशासन से यह मांग है की वह उनके द्वारा की जा रही शिकायत पर कार्रवाई करे जिससे उनका जानोमाल की रक्षा हो सके साथ मे उन्होने न्यालय पर यह विश्वास भी जताई है की उनको न्यालय से भी जल्द से जल्द इंसाफ मिलेगा और उनको खतीपूरन भी मिल जाएगी