बराकर। आसनसोल नगर निगम में कुल्टी के बराकर से वार्ड 69 के भाजपा पार्षद सुशांत मंडल उर्फ जोगा के तृणमूल में शामिल होने पर स्थानीय तृणमूल कॉंग्रेस ने नाराजगी व्यक्त की है। रविवार को भाजपा पार्षद जोगा आसनसोल के बीएनआर स्थित पार्टी कार्यालय में मंत्री मलय घटक के हाथों पार्टी का झंडा थामकर पार्टी में शामिल हुवा। इस जॉइनिंग की प्रक्रिया पर स्थानीय वॉर्ड 69 के अध्यक्ष सुब्रतो भादुड़ी,युथ के अध्यक्ष सुब्रतो घोष,हॉकर्स यूनियन के सचिव संजीत माजी,युवा नेता देब ज्योति घोष, युवा के जिला उपाधयक्ष समीर घोष, वार्ड में तृणमूल की प्रार्थी पूर्व पार्षद सुमिता घोष ने रविवार को एक प्रेस वार्ता कर अपनी नाराजगी ब्यक्त की। वार्ड अध्यक्ष सुब्रतो भादुड़ी ने कहा कि हमलोग हमारी नेत्री को देखते हुवे पार्टी करते है। उनका कहना है कि पार्टी के नीचे स्तर के कर्मी ओर कार्यकर्ता हमारी नींव है। तो फिर हमलोगों से पूछा तक नही जाता है। इस जॉइनिंग की जो प्रक्रिया है उस पर हमारी राय है। नेत्री का कहना है कि किसी दल से कोई पार्टी में शामिल होना चाहता है तो वो स्वीकार्य है। पूरे कुल्टी ब्लोक में ब्लोक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष जिला चैयरमैन में किसी को कोई जानकारी नही दिए इस लिए इस प्रकार की जॉइनिंग पर सवाल सवाल खड़ा होता है। जॉइनिंग करने पर हम भी स्वागत करते है। पार्टी के एक नेता रोबिन लायक का नाम लेते हुवे भादुड़ी एव टीम ने बताया कि इस आदमी ने पूरी पार्टी को बराकर में कमजोर करने का कार्य किया है। हम सभी हमारे नेता मंत्री मलय घटक, उज्ज्वल चटर्जी, बिधान उपाध्याय,बिमान आचार्या का सम्मान करते है। वही वार्ड 69 की प्रार्थी सुमिता घोष ने जिन्होंने वार्ड में तृणमूल की टिकट पर चुनाव लड़ा ओर इन्ही पार्टी बिरोधियो के कारण भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े जोगा ने जीत दर्ज की। आज उसे पार्टी में शामिल कराआज उसे पार्टी में शामिल कराया गया जिसकी जानकारी पूरे कुल्टी ब्लोक के किसी भी नेता को नही ये आश्चर्य चकित करता है। इस प्रकार की कार्यवाही से हमलोग पार्टी कैसे चलाएंगे। ।













