बराकर । भारत कोकिंग कोल लिमिटेड एरिया बारह के एरिया पर्सनल मैनेजर का तबादला होने पर अधिकारियों ने उन्हें विदाई दिया । इस संबंध में बताया जाता है कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड एरिया बारह के एरिया पर्सनल मैनेजर आशीष कुमार मिश्रा का तबादला गोविंद एरिया में किया गया है । इसके बाद बीसीसीएल एरिया बारह के बेगुनिया स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में उन्हें विदाई दिया गया । इस दौरान उन्हें फूलों का गुलदस्ता तथा अन्य उपहार भेंट किया गया ।


इस अवसर पर एजीएम आशीष घोष कार्मिक प्रबंधक बी भट्टाचार्य कार्मिक सहायक प्रबंधक राकेश नायक सौरभ हाड़ी सुमन बनर्जी राजू तुरी आशा , जोवा गोराई आदि उपस्थित थे । वहीं विदाई समारोह का संचालन हिंदी विभाग प्रभारी राजेंद्र कुमार ने किया ।



Post Views: 123










