Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सीबी एरिया 12 के बेगुनिया स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में एरिया के महाप्रबंधक के साथ इनमोसा की एक बैठक संपन्न हुई ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सीबी एरिया 12 के बेगुनिया स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में एरिया के महाप्रबंधक के साथ इनमोसा की एक बैठक संपन्न हुई । बैठक में इनमोसा के सदस्यों ने खदान में सुरक्षित उत्पादन के साथ प्रकाश की व्यवस्था समुचित रूप से व्यवस्था करने की मांग किया । वहीं एरिया के महाप्रबंधक ने कहा कि आप मेहनत करें, जमीन की समस्या जल्द हल होने के साथ सीवी एरिया का भविष्य उज्ज्वल है । कल्याणेश्वरी ब्लॉक, लायकडीह एवं चांच में उत्तम कोयला का भंडार है।

जिसका उत्पादन की कवायद जल्द ही शुरू होगी । वहीं इनमोसा ने आवास आवंटन में इनमोसा को प्राथमिकता देने एवं ग्रेड के अनुरूप आवास मुहैया कराने, आवास की मरम्मती की मांग के साथ पद्दोनती का मामला उठाया । जिस पर प्रबंधन ने सकरात्मक पहल की बात कही । इस अवसर पर एपीएम जगदीश कर्मकार, व इनमोसा के महामंत्री पीएन मिश्रा, उप महामंत्री कुश सिंह, वाई के सिंह, पार्थो मंडल, क्षेत्रीय अध्यक्ष शंभु चौहान, सूरज कुमार, एस पांडे, असित पात्रो, सोमेन पात्रो, प्रशंजित पाल सहित अन्य मौजूद थे।