Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*भारत स्काउट्स एंड गाइड्स/पूर्व रेलवे/ आसनसोल की 40 वीं डिस्ट्रिक्ट रैली और कैंपोरी का उद्घाटन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 16 दिसंबर, 2022: पूर्व रेलवे /भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, आसनसोल डिस्ट्रिक्ट की 40वीं डिस्ट्रिक्ट रैली और कैम्पोरी का उद्घाटन 16.12.2022 (शुक्रवार) को पूर्व रेलवे/भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, आसनसोल के अध्यक्ष –सह- मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा द्वारा डिविजनल रेलवे स्टेडियम (लोको ग्राउंड), आसनसोल में किया गया। । इस अवसर पर श्री मुकेश कुमार मीना, जिला मुख्य आयुक्त –सह-अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री अमरीश मोहन, जिला आयुक्त (स्काउट), आसनसोल –सह-वरिष्ठ मंडल अभियंता (2) भी उपस्थित थे। रैली और कैम्पोरी 18.12.2022 तक जारी रहेगी। ग्रैंड कैंप फायर और पुरस्कार वितरण 18.12.2022 (रविवार) की शाम को होगा।

आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानन्द शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का मुख्य उद्देश्य चरित्र निर्माण और सामाजिक कार्यों में भाग लेना है। उन्होंने रैली और कैम्पोरी की सफलता की कामना की। श्री शर्मा ने अन्य लोगों के साथ भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा निर्मित मेला और गेट, पुल, रोपवे आदि का निरीक्षण किया।

शाम को इस जिला रैली के प्रतिभागियों ने कैंडल मार्च निकाला।

इस रैली में लोक नृत्य प्रतियोगिता, नाटक, मार्च पास्ट, बैंड प्रदर्शन, स्किलोरमा और प्रदर्शनी आदि जैसे कई प्रेरक कार्यक्रम और प्रदर्शन होंगे।



इस रैली में कुल मिलाकर 800 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल और पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर जिले के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवक भी पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, आसनसोल जिले की इस 40वीं जिला रैली और कैम्पोरी में भाग ले रहे हैं

Latest News