Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मिडटाउन क्लब के चुनाव में श्रीकांत शाह एवम पूरी इंटक पैनल की भारी जीत, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को दौगीनी वोट से हराकर दी पटखनी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बर्नपुर मिड्टाउन क्लब के कार्यकारणी कमिटी का चुनाव संपन्न हुआ। कुल 341 सदस्यो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

*इंटक पैनल के श्रीकांत शाह महासचिव, अचिंत्य माझी उपमहासचिव, विवेकानंद कुमार, कोषाध्यक्ष, मानस नायक सांस्कृतिक सचिव, गौरव रंजन, खाद्य सचिव , एवम कमिटी सदस्यो के रूप में फ्रैंकलिन इक्का, मोहम्मद शहाबजन, नितेश कुमार, नवीन बाउरी, राजेश कुमार विजेता घोषित किए गए* ।


ज्ञात हो की कुल 13 पदो के लिए चुनाव कराया गया था जिसमे 3 पद जिसमे राजेंद्र सिंह खेल सचिव, ओम प्रकाश पासवान मनोरंजन सचिव, राजीव कुमार लाइब्रेरी सचिव के लिए पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।

 

सेल आईएसपी प्रबंधन द्वारा निर्वाचित इलेक्शन टीम के द्वारा मतदान करवाया गया।

इंटक पैनल के सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से विजेता घोषित किए गए

इस चुनाव में राज्य की सत्ताधारी पार्टी के सीधे तौर पर आ जाने के कारण यह चुनाव बहुत दिलचस्प हो गया था। सत्ताधारी पार्टी के कई दिगज नेता, काउंसलर भारी समर्थकों के साथ पूरे दिन क्लब परिसर में मौजूद रहे

चुनाव के शुरुवात से ही क्लब के बाहर दोनो पक्ष के सैकड़ो कार्यकर्ता, पूरे दिन भर चुनावी स्थल पर मौजुद रहे, कई बार तनावपूर्ण स्थिति भी बनती दिखी, पुलिस प्रशासन की भारी मौजूदगी में यह चुनाव कराया गया।

 

इंटक नेता हरजीत सिंह ने सभी उम्मीदवार को जीत की शुभकामनाएं दी, अपने यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा इस क्लब में किए विकास कार्य, सेल आईएसपी कर्मियो के समर्थन को इस जीत का श्रेय दिया।