कुल्टी : कुल्टी के केंदुआ बाजार स्थित भगत सिंह ग्राउंड में अनन्या इलेवन द्वारा आयोजित मिनिनेट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें खान ब्रोदर्स 2-0 गोल से विजयी हुआ। विजेता टीम को कप और पांच हजार रुपये नगद एवं रनर टीम अनन्या इलेवन को कप और तीन हजार पाँच सौ रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर नितुरिया पंचायत समिति के उपाध्यक्ष शांतिभूषण प्रसाद यादव, आईएनटीटीयूसी कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष बाबू दत्ता, वार्ड पार्षद सलीम अख्तर अंसारी, संतोष सिंह, लखन मण्डल आदि उपस्थित थे।

इस दौरान शांतिभूषण यादव ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया व्यायाम है। खासकर बच्चे इंडोर गेम के बदले इस तरह के आउट डोर फुटबॉल क्रिकेट मैच के तरफ अपना हॉबी रखे। इससे उनका स्वास्थ्य काफी बढ़िया रहेगा।




Post Views: 145










