Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मेयर के कड़े निर्देश के बावजूद भी नही थम रहा अवैध निर्माण का कार्य, देखें बराकर स्टेशन रोड की तसवीरें*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने शिल्पाँचल मे हो रहे अवैध निर्माण को लेकर अपना कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दोषियों पर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का शख्त निर्देश निगम कर्मचारियों को दिया था, पर मेयर के उस निर्देश के अभी 24 घंटे भी नही गुजरे की आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 67 के बराकर स्टेशन रोड इलाके मे अवैध निर्माण का मामला सामने आ गया, यूँ कहें तो इलाके मे हो रहा यह अवैध निर्माण निगम प्रशासन ही नही बल्कि मेयर विधान उपाध्याय के निर्देशों को ठेंगा दिखा रहा हो और यह कह रहा हो की चाहे कुछ भी हो जाए अवैध निर्माण के खिलाफ कोई भी नियम या क़ानून क्यों नही बन जाए पर शिल्पाँचल मे अवैध निर्माण का कार्य किसी भी कीमत पर रुक नही सकता