बराकर। कुल्टी कॉलेज मोड़ स्थित सुपर रेसिडेंसी के फ्लैट में रहने वाले फ्लेट मालिको एव सुपर रेसिडेंसी के मालिक बिल्डर भरत साव के साथ झड़प। घटना से छुब्ध होकर फ्लेट मालिको ने सड़क पर उतर किया बिरोध। फ्लेट मालिको ने बताया कि जिस रेसिडेंसी में रह रहे है उसकी चार दिवारी में बिल्डर भरत साव बुधवार की संध्या एक दर्जन से ज्यादा असामाजिक तत्वो के साथ आकर रेजीडेंसी की चार दिवारी को तोड़ने का कार्य करने पंहुचा था। जिसका हम सभी फ्लेट मालिको ने बिरोध किया। ये हमलोगों के लिए सुरक्षा का विषय है। चार दिवारी रहने पर हमलोग सभी फ्लेट मालिक सुरक्षित रहेंगे। जहा बिल्डर इस चार दिवारी को तोड़कर बिज़नेस करना चाहता है। ये हम किसी भी रूप में स्वीकार नही करेंगे। जिसके बिरोध में स्थानीय सभी लोग फ्लेट मालिको के समर्थन में सड़क पर बिरोध दर्ज करना प्रारम्भ किया। जिसकी जानकारी मिलते ही कुल्टी थाना प्रभारी मौके पर पहुच स्थिति की जानकारी ली और सड़क पर डटे लोगो को हटाया। जानकारी के मुताबिक कॉलेज मोड़ समीप सुपर रेसीडेंसी के मालिक ने व्यवसाय संचालित करने को लेकर लोहे की बनी चारदीवारी तोड़ रहे थे। जहा बताया गया कि गुंडों के बल पर इस घटना को अंजाम देना चाह रहे थे । जिसको लेकर स्थानीय पार्षद के समर्थकों ने बिल्डर के द्वारा की गई घटना बिरोध किया। वही मामले को लेकर बिल्डर ने कहा कि कोमर्सियल को लेकर नीचे फ्लोर में दुकान का गेट लगाया गया है। जिसकी कागजात भी हमारे पास है। जिसे न्यायालय में पेश करेंगे। घटना को लेकर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया ।










