Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रोटरी क्लब आफ रानीगंज की ओर से सियारसोल राज मैदान में उदय संघ की सहयोगिता से पौधारोपण की गयी

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रानीगंज- रोटरी क्लब आफ रानीगंज की ओर से शनिवार को सियारसोल राज मैदान में उदय संघ की सहयोगिता से पौधारोपण की गयी. यह पौधारोपण रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के हाथों की गई. इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष विशाल सराफ, सचिव स्मिथ झुनझुनवाला, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र झुनझुनवाला, जय साव, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बजोरिया,प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक संथोलिया एवं अलंकार साव सदस्य पुरुषोत्तम सराफ, केतन अंबानी, संतोष टाटिया,विनय मेहता, पार्षद ज्योति सिंह,उदय संघ क्लब के दीपक गोप,मोहन गोप आदि उपस्थित थे .इस मौके पर विधायक तापस बनर्जी ने कहा रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के द्वारा 117 पौधा लगाए गए हैं .सबसे बड़ी बात यह है कि संस्था द्वारा सिर्फ पौधा लगाने ही नहीं बल्कि इन पौधों के 4 वर्ष वर्षों तक इनके देखभाल का जिम्मा लिया गया है, जो सराहनीय है. यहां शीशम, यूकेलिप्टस तथा अन्य छायादार पेड़ लगाए गए हैं ,जिसका भले ही हमें प्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ दिखाई न देता हो ,परन्तु विषमय वातावरण को शुद्ध करने में इन पौधों का अहम भूमिका है .

उन्होंने कहा कि लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक होना चाहिए.अलंकार साव एवं दीपक संथोलिया ने कहा की रोटरी क्लब के प्रकल्प प्राणवायु के तहत यह पौधारोपण की जा रही है. हम लोगों ने बीते वर्ष ही 10 हजार पौधा लगाने का संकल्प लिया था, परंतु बीते वर्ष कोरोना एवं स्थानाभाव के कारण यह पौधा हम लोग नहीं लगा सके. विधायक तापस बनर्जी ने हम लोगों को पौधारोपण करने के लिए स्थान प्रदान करने का आश्वासन दिया है. जगह मिलने पर रोटरी क्लब रानीगंज में और अधिक पौधा लगाएगी.