बराकर । राशनिंग विभाग के सब डिविजनल कंट्रोलर एस आइंड ने वार्ड नंबर 68 के रेलवे कॉलोनी स्थित राशन दुकान में जांच अभियान चलाया । इस संबंध में बताया जाता है कि राशनिंग विभाग के अधिकारियों की सीधी नजर राशन की दुकानों पर है । इस दौरान जहां-जहां से उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत मिल रही है उस दुकानों पर जाकर राशन विभाग के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं । इसी दौरान गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 68 रेलवे कॉलोनी स्थित सजल नाथ के राशन दुकान पर आसनसोल पश्चिम बर्दवान सब डिविजनल कंट्रोलर एस आइंड पहुंचे । इस दौरान उन्होंने राशन दुकान में रखें खाता पत्रों की गहनता पूर्वक जांच किया । हालांकि इस संबंध में अधिकारियों ने संवाददाताओं को कुछ भी बताने से परहेज किया । वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि दुकानदार का ग्राहकों के प्रति रवैया अच्छा नहीं है । जिस कारण अधिकारी यहां जांच के लिए आए हैं । अधिकारियों का यह कार्य राशन ग्राहकों के लिए काफी हितकर है । वही मालूम हो कि दो दिन पूर्व ही कुल्टी के वार्ड नंबर 63 स्थित एक राशन की दुकान में अधिकारियों ने छापामारी कर दुकान को सील कर दिया था । उक्त राशन दुकान स्थानीय तृणमूल पार्षद सलीम अख्तर का बताया जा रहा है । वहां जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकान में रखी राशन का माप तोल किया एवं कागजात की जांच भी की थी । जहां बताया गया कि राशन दुकान में राशन स्टाक कम पाया गया । इसके अलावा भी अन्य अनियमितता पाई गई थी । अब बराकर मे इस राशन की दुकान में जांच अभियान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है तो वही अन्य दुकानदारों मे भय का माहौल है । लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं की जांच के दौरान अधिकारियों को यहां से क्या-क्या खामियां प्राप्त हुई ।

















