Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*वीर बाल दिवस पर कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने गुरुद्वारा मे माथा टेक कर श्रद्धांजलि दिया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । वीर बाल दिवस पर कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने गुरुद्वारा मे माथा टेक कर श्रद्धांजलि दिया । इस संबंध में बताया जाता है की वीर बाल दिवस के मौके पर छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित गुरुद्वारा मे पहुंचकर उन्हे कोटि कोटि नमन करते श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस अवसर पर श्री पोद्दार ने बताया की छोटे वीर साहिबजादो जिन्होने धर्म के लिए अपना जीवन वलिदान करने वाले गुरु गोविन्द सिंह जी के दो वीर पुत्र शहीद जोरावर सिंह व शहीद फतेह सिंह के शहादत दिवस पर उन्हे याद करते हुए उन्हे नम आंखों से माथा टेक कर श्रद्धांजली अर्पित किया गया । वही गुरुद्वारा की ओर से श्री पोद्दार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर गुरुद्वारा कमिटि के कई सदस्य तथा कुल्टी मंडल एक के सभापति संजु घोष, कुल्टी मंडल दो के सभापति मनमोहन सिंह, प्रेमदेव दास, अजित बाउरी, राजु यादव, आदित्य शर्मा आदि उपस्थित थें ।