Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*वेंडर मीट का आयोजन किया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आएसपी सेल के द्वारा बर्नपुर के सेल कानफ्लूएंस हाल में इस अंचल के विभिन्न चेम्बर आफ कामर्स के साथ सेल आएसपी से जुड़े उधमियों के लिए एक वेंडर मीट का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में इंवोआइसमार्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी । सर्वप्रथम स्क्रीन से आएसपी का इतिहास एवं नये होने वाले विस्तार की तस्वीर से सभी को अवगत कराया गया । मंच का संचालन डिजीएम कृष्णा केडिया ने बहुत ही अच्छी तरह से किया । आएसपी के मेटेरियल विभाग के अधिकारी ने मंच से ज्यादा से ज्यादा उधमियों को जुड़ने के लिए एवं हर तरह की मदद का अश्वासन दिया । इंवोआइसमार्ट के श्री भगत ने उनकी संस्था मे सभी को जुड़ने के लिए कहा जिससे उन्हें सेल में कार्य करने मे काफी सहुलियत मिलेगी ।

आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सचिव शम्भू नाथ झा ने कहा आइएसपी के विस्तारीकरण में स्थानीय उधमियों को ज्यादा से ज्यादा काम मिले इस पर ध्यान देने की जरूरत है । उन्होंने कहा विस्तारीकरण में लगने वाले उत्पादों का प्रदर्शन करना अति आवश्यक है। जिससे यहां के उद्यमी उस प्रकार का उत्पाद बना सके । डाइरेक्टर इन चार्ज ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह ने मंच से सभी को सम्बोधित किया । आइएसपी के सभी उच्च अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे । कार्यक्रम काफी सफल रहा । सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की ।