Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

वेतन तथा काम चालू करने की मांग को लेकर श्रमिकों ने कारखाना के मुख्य द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी।कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांड़ी इलाका कोदोभीटा स्थित इम्पेक्स फेरोटेक लिमिटेड नामक कंपनी में श्रमिकों के बकाया वेतन तथा काम चालू करने की मांग को लेकर श्रमिकों ने कारखाना के मुख्य द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया इस संदर्भ में श्रमिकों ने आरोप लगाया कि अगस्त , सितंबर, फरवरी तथा मार्च चार महीना का वेतन बकाया है आरोप है अचानक बिना नोटिस के कंपनी को बंद कर दिया जाता है जिससे श्रमिक भूखे मरने पर विवश है विगत अक्टूबर महीना से कंपनी को बंद कर दिया गया था जोकि जनवरी माह में मरम्मत के काम को लेकर पुनः चालू किया गया आज बकाया वेतन के भुगतान किये बिना उक्त कंपनी को बंद कर दिया गया है आरोप है कि कंपनी मालिक के मनमानी के कारण मात्र दो सौ रुपया में अंग्रेजी हुकूमत की तरह खटाया जाता है उकसे बाद बिना सूचना दिये काम बंद कर श्रमिकों को काम से बैठा दिया जाता है आज काम बंद करने के कारण बकाया बेतन तथा काम चालू करने की मांग को लेकर पथरोध कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है घटना की खबर पाकर चौरंगी पुलिस पहुँच गई तथा मामला को शांत कराया गया।