Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*शीघ्र समाधान की मांग: आसनसोल के बैरागी बागान में दो साल से पेयजल संकट, मेयर से टैंकर भेजने की अपील*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सीतारामपुर: आसनसोल नगर निगम के 19 नंबर वार्ड अंतर्गत बैरागी बागान, हनुमान मंदिर, और खेत पड़ा क्षेत्र के निवासियों को पिछले दो वर्षों से पेयजल के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। आसनसोल नगर निगम से ‘घर-घर जल’ योजना के तहत लगाए गए हाउस कनेक्शन में पानी नहीं आने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस गंभीर समस्या के तत्काल समाधान की मांग को लेकर आज बुधवार सुबह 11:30 AM में स्थानीय महिला-पुरुषों ने एक ज्ञापन सौंपा। आसनसोल सीतारामपुर के सामाजिक कार्यकर्ता श्री संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में बैरागी बागान के महिला-पुरुषों ने नगर निगम के सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) को माननीय मेयर महोदय के नाम से एक मांग पत्र मास पिटीशन (मैनिफेस्टेशन लेटर) सौंपा। त्योहारों से पहले टैंकर की मांग स्थानीय निवासियों ने पत्र के माध्यम से माननीय मेयर जी को दीपावली, छठ पूजा, और काली पूजा जैसे आगामी बड़े त्योहारों का हवाला देते हुए, मानवीय आधार पर क्षेत्र में तत्काल टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने का निवेदन किया। महिलाओं ने बताया कि बिना पानी के त्योहारों की तैयारियों और दैनिक जीवन में काफी कठिनाई हो रही है। आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय की ओर से दिसंबर तक समस्या हल होने का आश्वास ज्ञापन सौंपने के बाद, इंजीनियरिंग विभाग की ओर से स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया गया कि पेयजल की इस समस्या का शीघ्र ही स्थायी समाधान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के प्रधान कार्यालय (हेड ऑफिस) से इसका टेंडर कर दिया गया है। विभाग की ओर से यह विश्वास दिलाया गया कि दिसंबर माह तक यह कार्य पूरा हो जाएगा और क्षेत्र के सभी घरों में पानी की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल
बैरागी बागान क्षेत्र की कई महिला-पुरुष निवासी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्या को प्रमुखता से रखा। नरेंद्र शाव,पूजा चौधरी,बुलबुल कुमारी, पुष्पा देवी,रेणु देवी थी।

सामाजिक कार्यकर्ता श्री संतोष कुमार वर्मा ने नगर निगम से जल्द से जल्द काम शुरू करने का आग्रह करते हुए कहा कि पानी मूलभूत आवश्यकता है और नागरिकों को इससे वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। आसनसोल नगर निगम मेयर से ज़ब ज़ब समस्या लेकर गया हूँ समाधान हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने आश्वासन मिलने के बाद राहत की सांस ली है और अब वे दिसंबर तक समस्या के पूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।