Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*श्रावण महीने की अंतिम सोमबारी को बराकर बैगुनिया स्थित बाबा सोधेश्वर नाथ को जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु डिशरगढ़ घाट जल लेने पहुंचे।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। श्रावण महीने की अंतिम सोमबारी को बराकर बैगुनिया स्थित बाबा सोधेश्वर नाथ को जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु डिशरगढ़ घाट जल लेने पहुंचे। इस दौरान पूरे कुल्टी छेत्र से झारखंड से बाबा के भक्त नाचते गाते बोल बम के नारों के साथ डिशरगढ़ पहुंचे । जहा बराकर, बैगुनिया , सक्तोडिया , डिशरगढ़, पूरे रास्ते भर जगह जगह पर भक्ति संगीत सहित नाना प्रकार के व्यंजन भक्तो की सेवा में समर्पित किया गया। जहा देखा गया की बैगुनिया दुर्गा मंदिर स्थित मायका गोल्ड एंड सिल्वर रिफाइनरी के मुख्य करण अनुसे की ,ओर से भक्तो के लिए खीर का प्रसाद प्रदान किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तो ने प्रसाद पाया। इस कार्यक्रम में रिफाइनरी के मुख्य बापू हजारी ,गणेश, लेंगरे, सहित साधु, उपेंद्र ठाकुर, रिजु , सहित बड़ी संख्या में बाजार के कार्यकर्ता ने सहयोग प्रदान किया। वही बराकर बैगुनिया बोलबम समिति की ओर से खीर, पायस पूड़ी सब्जी, का स्टाल लगाया गया। जहा बड़ी संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। बैगुनिया मुख्य चौराहे पर आयोजित बोलबम सेवा समिति के कैंप में बड़ी संख्या स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में शामिल हुवे। देर रात तक भक्तो की सेवा में कार्यकर्ता लगे दिखाई दिए।