सांकतोड़िया । सांकतोड़िया फाड़ी क्षेत्र अंतर्गत धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई चल रही है। लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को दरकिनार रखते हुए भी सम्बंधित पक्ष मुंह फेरे हुए है।
जानकारी के अनुसार सांकतोड़िया फांड़ी क्षेत्र के रक्ता में लकड़ी माफियाओ द्वारा गुरुवार को विशालकाय पेड़ काट दिया गया। लेकिन जिम्मेदार जानबूझकर भी अंजान की तरह बने रहे। गुरुवार को रक्ता गांव स्थित विशालकाय सिरिस के कई पेड़ों को गिरा दिया गया। कुछ दिन पहले भी आधा दर्जन पेड़ काटे गए थे। लेकिन किसी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया । उल्लेखनीय है कि सांकतोड़िया फाड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हरे पेड़ों की कटाई का काम बेरोकटोक चल रहा है । लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की मिलीभगत से हरे भरे पेड़ों की कटाई की जा रही है । जिसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ।







Post Views: 78










