Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सात दफा मांग पत्र के समर्थन में जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी के कार्यालय में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने पत्र सौंपा।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जामुड़िया:जामुड़िया ब्लाक कांग्रेस कमेटी 1 एवं 2 के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार के पुकार पर सात दफा मांग पत्र के समर्थन में जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी के कार्यालय में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने पत्र सौंपा।इस दौरान जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी अधक्ष्य परितोष बाउरी ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार का एफआईआर करके त्वरित जांच करना होगा।उन्होंने कहा कि एफआईआर करने आने वाले व्यक्तियों का एफआईआर ना करके वापस भेजना नहीं चलेगा। दलगत भावना से ऊपर उठकर पुलिस प्रशासन को अपना काम करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शासक दल के इशारों पर नहीं बल्कि स्वयं जांच विचार कर उचित कार्रवाई करे।वही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान दलगत भावना से ऊपर उठकर विचार करें।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधी आवाज को दबाने के उद्देश्य से सरकार झूठे मामले में फसना बंद करें।वही राज्य सरकार के इशारे पर नहीं पुलिस प्रशासन न्याय के पथ पर चलें।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के सभी थाने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा घेराव करके मांग पत्र पेश किया गया।सनद रहे कि कोलकाता के राधा गोविंद कर अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हत्या एवं बलात्कार का मामला दर्ज तो हुआ परन्तु आरोप यह है कि सरकार के इशारे पर जांच की गति में रोड़ा अटकाया गया।जामुड़िया थाना घेराव तथा ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान कांग्रेस के राज्य कमिटी सदस्य विश्वनाथ यादव,ब्लॉक एक अध्यक्ष परितोष बाउरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरन चौधरी,युवा कांग्रेस नेता मिथुन हरिजन, सोमनाथ चटर्जी,शांति गोपाल साधु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।