Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सालतोड़ ग्राम पंचायत के 15वीं फाइनेंस के तहत रविवार को पारबेलिया मिर्धा पाड़ा में करीब 400 फुट नाली निर्माण

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सांकतोड़िया।सालतोड़ ग्राम पंचायत के 15वीं फाइनेंस के तहत रविवार को पारबेलिया मिर्धा पाड़ा में करीब 400 फुट नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। मौके पर नितुरिया पंचायत समिति के उपाध्यक्ष शांति भूषण प्रसाद यादव, सालतोड़ ग्राम पंचायत प्रधान सुमित सागर प्रसाद, सदस्य राधेश्याम साव, पूर्व उप प्रधान रामाशंकर सिंह, कलेक्टर सिंह, मनोज तुरी, निमाई मिर्धा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

जानकारी देते हुए शांति भूषण प्रसाद यादव ने कहा कि यह सालतोड़ ग्राम पंचायत द्वारा ₹5 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। कहा कि ग्रामीणों की काफी दिनों से मांग थी। इसे देखते हुए नाली निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अगर किसी को किसी तरह की कोई असुविधा हो तो नाली निर्माण में बाधा नहीं डालेंगे। वे पंचायत में इसकी शिकायत करेंगे। अगर बात बनती नजर नहीं आई तो मुझसे आकर कहेंगे उचित व्यवस्था की जाएगी।