Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सालानपुर थाना के देंदुवा ग्राम पंचायत के नेकरा जोरिया ग्राम में भाजपा प्रार्थी सदस्य,समिति,बूथ अध्यक्ष को लेकर आसनसोल जिला भाजपा लिगल सेल के को कॉन्वेनर विनोद सिंह सोलंकी ने एक बैठक किया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

शुक्रवार शाम सालानपुर थाना के देंदुवा ग्राम पंचायत के नेकरा जोरिया ग्राम में भाजपा प्रार्थी सदस्य,समिति,बूथ अध्यक्ष को लेकर आसनसोल जिला भाजपा लिगल सेल के को कॉन्वेनर विनोद सिंह सोलंकी, लिगल सेल के घोखन मुख़र्जी के साथ कुल्टी विधानसभा के भाजपा युवा नेता टिंकु वर्मा ने एक बैठक किया। उक्त बैठक का उद्देश्य था भाजपा आसनसोल जिला की ओर से पंचायत चुनाव में भाजपा के कमल चिन्ह के उम्मीदवार को कानूनी रूप से हर तरह का मदद करना। इस संदर्भ में आसनसोल जिला के को कॉन्वेनर विनोद सिंह सोलंकी ने कहा भाजपा लिगल सेल आप को हर तरह से पंचायत चुनाव के आखिरी समय तक आप को कानूनी मदद देने के लिये तत्पर है। बैठक में उपस्थित भाजपा युवा नेता टिंकु वर्मा ने कहा भाजपा के जितने प्रार्थी है,सभी को कानूनी सहलाकर के तौर पर आसनसोल लिगल सेल आप के लिये मुसतेदी से आप सबके साथ है। पंचायत चुनाव में जिस तरह से हिंसा हो रहा है पार्टी नेतृत्व उस गंभीरता से देख रहा है। चुनाव में भाजपा पार्टी का हर कार्यकर्ता आप के साथ है। आप की लड़ाई भाजपा की लड़ाई है।श्री वर्मा ने कहा देंदुवा ग्राम पंचायत में कमल खिलाना ही हम सभी का एक मात्र उद्देश्य है।

पंचायत सदस्य कृष्णा (49) बावरी ने कहा सही से वोट हुआ तो पंचायत पर हमारा दखल होगा। समिति सदस्य देबब्रत मंडल ने कहा तीन सदस्य की जनता का समर्थन हमारे साथ है। 2018 के पंचायत चुनाव में हमारे बूथ को लूट लिया गया था। लोगों को वोट देने नहीं दिया गया। सेंट्रल फ़ोर्स बूथ और इलाके की परिक्रमा करे तो देंदुवा ग्राम पंचायत हम पूरा जीत लेंगें। इस बैठक में बूथ अध्यक्ष के साथ भाजपा के कई भाजपा प्रार्थी सदस्य और पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।