Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सालानपुर पुलीस के कल्याणेश्वरी आईं सी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_131072

सालानपुर । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार क्षेत्र के सभी थाने में “पुलिस दिवस” ​​के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम मे सालानपुर पुलीस के कल्याणेश्वरी आईं सी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर डीसीपी हेड क्वार्टर डॉक्टर अरविंद कुमार आनंद, एसीपी वेस्ट एसके जावेद हुसैन मुख्य रूप से मौजूद रहे । इस दौरान दोनों अतिथियों ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया । वही एसीपी जावेद हुसैन ने फूलों का गुलदस्ता देकर डीसीपी का स्वागत किया । इस कार्यक्रम में सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाती, कल्याणेश्वरी चौकी प्रभारी अरुण भट्टाचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता भोला सिंह, मनोज तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे । इस दिन प्रथम रक्तदाता के रूप में कल्याणेश्वरी चौकी प्रभारी अरुणाभ भट्टाचार्य ने रक्तदान किया और सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाती ने भी रक्तदान किया । शिविर में बांकुड़ा की एक लड़की ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । साथ ही क्षेत्र के युवाओं और चौकी के अन्य पुलिस अधिकारियों और नागरिक स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया । इस दौरान शिविर मे लगभग 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया ।