कुल्टी।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फांड़ी पुलिस तथा कुल्टी ट्रैफिक गार्ड की ओर से झारखंड -बंगाल सीमा डिब्यूडीह चौरस्ता राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर पुलिस दिवस के अवसर पर सेफ ड्राइव , सेफ लाइफ के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया इस अवसर पर बिना हेलमेट के मोटर साइकिल चालकों को महिला के हाथों चंदन का टिका लगाकर गलती का ऐहसास कराते हुये हेलमेट पहना कर सेफ ड्राइव, सेफ लाइफ नियमों को पालन करने के लिये जागरूक किया गया इस अवसर पर तकरीबन 40 चालकों में हेलमेट वितरण किया गया मौके पर चौरंगी फांड़ी प्रभारी शीतल नाग, कुल्टी ट्रॉफिक गार्ड प्रभारी सुवेंदु चटर्जी तथा सिविक पुलिस आदि पुलिस कर्मी उपस्थित थे नियामतपुर फांड़ी पुलिस तथा नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड की ओर से 12 वां पुलिस दिवस के अवसर पर सेफ ड्राइव, सेफ लाइफ को लेकर जागरूकता रैली निकाला गया इस अवसर पर चौरंगी फांड़ी पुलिस , ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी विश्वनाथ दास, नियामतपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के गुरुविंदर सिंह, सिविक पुलिस आदि पुलिस कर्मी रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिये लोगों को जगरूक किया गया।

















