Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सेल के कोलयरी डिवीजन अंतर्गत रामनगर कोलियरी के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष स्कूली छात्रों तथा उनके अबिभवको ने बस सेवा पुनः आरम्भ करने हेतु कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर 1 अगस्त ।सेल के कोलयरी डिवीजन अंतर्गत रामनगर कोलियरी के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष स्कूली छात्रों तथा उनके अबिभवको ने बस सेवा पुनः आरम्भ करने हेतु कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।इस दौरान सुंदरी रुइदास ने बताया कि कोरोना महामारी से छात्रो को पढ़ने जाने के लिए पहले बड़े बस का सुविधा दी गई थी ।जिसके माध्यम से छात्र कुल्टी बराकर पढ़ने जाते थे ।कोरोना महामारी के बाद बड़े बसों को बंद कर दिया गया था । लेकिन बाद में बड़े बस के बाद छोटे वाहन सुविधा गई । जिसमें लगभग 60-70 छात्रों को एक साथ स्कूल पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है।छात्रों के अनुसार, माता-पिता की पहचान से अपना आधार कार्ड और स्कूल पहचान पत्र जमा करने के बावजूद, उनके साथ भेदभाव किया गया है। छोटी बस खाली होने पर भी , उन्हें वह बस सेवा प्रदान नहीं की जा रही है। स्कूल गाड़ी कुछ ही लोगों को लेकर यात्रा कर रही है। जिस कारण अबिभवको को प्रति दिन 100 भाड़ा के खर्च कर स्कूल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब गरीब तबके के है इतना खर्च कर पढ़ाई करना सम्भव नही है । उन्होंने बताया कि मामले को लेकर तीन दिन पूर्व महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया है । लेकिन प्रबंधन चुपचाप बैठा है ।जिस कारण मजबूरन उन्हें सोमवार को अपने माता-पिता के साथ कई छात्र छत्राओ ने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया । इस अवसर पर अविभावक सुंदरी रुइदास, पुतूल बाउरी, रेखा बाउरी, मेनका बाउरी, रेखा बाध्यकार, स्वर्णा बाध्यकार, अंबावती बाउरी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे ।