Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

स्वर्गीय सौरभ घोष मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में चिचुडिया की जय माँ दलदली टीम चैम्पियन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जामुड़िया: जामुड़िया के डोबराना गांव स्थित मैदान में आयोजित हो रहे स्वर्गीय सौरभ घोष मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में चिचुडिया की जय माँ दलदली टीम चैम्पियन हुइ।रोमांचक मौच में चिचुडिया जय माँ दलदली क्रिकेट टीम द्वारा उखड़ा एकादश को हरा ट्राफी पर कब्जा कर लिया।डोबराना युनाइटेड क्लब तथा पात्रो एन्ड सन्स के संयुक्त तत्वावधान में कुल 8 टीम को लेकर नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।फाइनल मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए चिचुडिया मां दलदली क्रिकेट टीम द्वारा निर्धारित 14 ओवर में 128 रन बनाया था।वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए उखड़ा एकादश की टीम 113 रन बना सकी।मैच के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान डोबराना ग्राम पंचायत प्रधान बुधन गोराई,समाजसेवी रथीन कुन्डू,डोबराना युनाइटेड क्लब के सचिव श्रीमान्त ठाकुर(बापी),अध्यक्ष निरंजन पात्रो,कार्यकारी सचिव रिन्टू पात्रो आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा विजयी टीम को ट्राफी तथा नगद 15 हजार रूपया पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।वही उप विजयी टीम को ट्राफी तथा नगद 10 हजार रूपया पुरस्कार दिया गया।वही इस दौरान मैन ऑफ द मैच का ट्राफी विजयी टीम के अमित शर्मा को प्रदान किया गया।फाइनल मुकाबला के दौरान मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।