हीरापुर थाना पुलिस की ओर से ईद-उल -अदा बकरीद को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सीआई एस पॉल, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, पार्षद कहकशा रियाज, राकेश शर्मा, अहमद उल्लाह खान सहित अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बकरीद के मौके पर कुर्बानी दी जाती है। लेकिन कुर्बानी देते हुए इस्लाम धर्म के मानने वालों को इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि वह साफ-सुथरे तरीके से कुर्बानी दें।


कुर्बानी देने के बाद पशुओं के बचे हुए अवशेष हिस्सों को सटीक तरीके से साफ करें। इधर-उधर फेंक न दें। इसके साथ ही जो रक्त बहता है। उसको भी नाले में बहने न दे। उसको मिट्टी के नीचे दबा दें। ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जिस तरह से बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रयास कर रही है। ऐसे में इस त्यौहार को मनाने वालों की भी कुछ जिम्मेदारी है। ताकि वह भी पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करें और कुछ चीजों का ख्याल रखें।















