बराकर 23 जुलाई ।बीसीसीएल एरिया बारह के सीआईएसएफ के एसिस्टेंट कमांडेंट एल गौतम के नेतृत्व मे बराकर मारवाड़ी विधालय के खाली पड़े जमीन पर लगभग 100 पौधा लगाया गया ।

पौधा रोपण कार्यक्रम आरम्भ होने से पूर्व सीआईएसएफ के एरिया के सहायक समादेष्टा एल गौतम ने सभी छात्र छात्राओं को लगाने हेतु एक एक पौधा दिया तथा छात्र छात्राओं को पौधों को सुरक्षित रखने के लिए जानकारियां भी दिया ।उन्होंने छात्र छात्राओं को पौधे से होने वाले फायदे के बारे मे विस्तार पूर्वक उन्हें समझाया । उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से जायादा पौधा को सुरक्षित रखना बड़ी जिम्मेदारी है । पौधे को जानवरों से भी बचाना होगा ।उन्होंने कहा कि जब यह पौधे बड़े हो जायेंगे तो इन पौधों को देखकर आप लोगो को अपार खुशी होगी ।
इस अवसर पर सीआईएसएफ के अवनीश सिंह स्कूल अध्यक्ष पप्पू सिंह, टीआइसी दीपिका राय, शिक्षक शत्रुघ्न शर्मा, अकबर अली, चैताली चौधरी, अर्चना गुप्ता, पलव दत्ता, जैनेंद्र पाण्डेय, संदीप मुखर्जी के अलावा मुकेश झा, रवि चौहान, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे ।














