आसनसोल, सितंबर 25, 2023 :
भारतीय रेलवे द्वारा पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22348/22347) की शुरूआत देश के पूर्वी क्षेत्र में रेल संपर्क (कनेक्टिविटी) में सुधार की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और समय बचाने का विकल्प प्रदान करेगी, जिससे यह इस क्षेत्र में परिवहन की बुनियादी ढांचे में एक महत्त्वपूर्ण अभिवृद्धि सिद्ध होगी। अपनी गति और दक्षता के साथ, वंदे भारत एक्सप्रेस पटना और हावड़ा के बीच यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प बनने के लिए तैयार है। ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 26.09.2023 से पटना से 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और 14:35 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन 10:53 बजे जसीडीह पहुंचेगी और 10:55 बजे खुलेगी। जामताड़ा में ट्रेन 11:44 बजे पहुंचेगी और 11:46 बजे खुलेगी। जबकि आसनसोल स्टेशन पर यह ट्रेन 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:18 बजे खुलेगी। आगे, दुर्गापुर में यह ट्रेन 12:39 बजे पहुंचेगी और 12:41 बजे खुलेगी।
22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 26.09.2023 से हावड़ा से 15:50 बजे प्रस्थान करेगी और 22:40 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 17:28 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी और 17:30 बजे खुलेगी। जबकि आसनसोल में यह ट्रेन 17:53 बजे पहुंचेगी और 17:56 बजे खुलेगी। आगे, जामताड़ा में 18:27 बजे पहुंचेगी और 18:29 बजे खुलेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन जसीडीह में 19:11 बजे पहुंचेगी और 19:13 बजे खुलेगी।
पूर्व रेलवे सिस्टम में, इस ट्रेन का ठहराव जसीडीह, जामताड़ा, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर है।
इस ट्रेन में पूरी तरह से वातानुकूलित चेयर कार श्रेणी की सुविधा होगी।
*RUNNING OF 22348/22347 PATNA –HOWRAH VANDE BHARAT EXPRESS*
Asansol 25 September 2023:
The introduction of the Patna-Howrah Vande Bharat Express (22348/22347) is a significant step by Indian Railways to improve rail connectivity in the eastern region of the country. This semi-high-speed train will provide a more convenient and time-saving option for travellers, making it a vital addition to the transportation infrastructure in the area. With its speed and efficiency, the Vande Bharat Express is set to become a preferred choice for commuters between Patna and Howrah. The train will run six days in a week except Wednesday.
22348 Patna – Howrah Vande Bharat Express will Leave Patna at 08.00 hrs. from 26.09.2023 to arrive Howrah at 14.35 hrs. The train will arrive Jasidih at 10.53 hrs. depart at 10.55 hrs. , at Jamtara the train will arrive at 11.44 hrs. depart at 11.46 hrs. at Asansol train will arrive at 12.15 hrs. & depart at 12.18 hrs. and Durgapur arrive at 12.39 hrs. and depart at 12.41 hrs.
22347 Howrah – Patna Vande Bharat Express will Leave Howrah at 15.50 hrs. from 26.09.2023 to arrive Patna at 22.40 hrs. The train will arrive Durgapur at 17.28 hrs. depart at 17.30 hrs. , at Asansol the train will arrive at 17.53 hrs. depart at 17.56 hrs. and will arrive Jamtara at 18.27 hrs. & depart at 18.29 hrs. and Jasidih arrive at 19.11 hrs. and depart at 19.13 hrs.
The train has stoppages at Jasidih, Jamtara, Asansol and Durgapur station in Eastern Railway System.
This train will have complete Air condition Chair car Class accommodation.


















