Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी डीवीसी ग्राउंड में गुरुबार को कुल्टी रानितलाब स्थित टॉम एंड जेरी स्कूल का वार्षिक खेलकूद उत्सव का आयोजन किया गया ।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी/बराकर – कुल्टी डीवीसी ग्राउंड में गुरुबार को कुल्टी रानितलाब स्थित टॉम एंड जेरी स्कूल का वार्षिक खेलकूद उत्सव का आयोजन किया गया । वार्षिक खेलकूद उत्सव का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम की एमएमआइसी इंद्राणी मिश्रा ने ध्वजारोहण के साथ किया । इस अवसर पर खेलकूद उत्सव का शुभारंभ स्कूली बच्चो ने मार्च पास्ट के साथ किया ।



खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कुल 12 प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा नर्सरी से तृतीय श्रेणी के लगभगग 110 बच्चो ने हिस्सा लिया । इसके अलावा स्कूली बच्चों के अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के अंत मे अतिथियो द्वारा प्रतिभागी बच्चो को मॉनपत्र एवम मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

स्कूल के निदेशक पंकज प्रसाद एवम प्रधान शिक्षिका टीनू वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि आसनसोल नगरनिगम के एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा, सेल रॉट्स के सीईओ शुशांत भटाचार्य , महाप्रबंधक उज्जजल मुखर्जी, डीजीएम नवनीत झा,

कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक प्रभारी इम्तियाजुल हक , 71 नंबर वार्ड की पार्षद शताब्दी भंडारी , पूर्व पार्षद अरुण भंडारी, चिकितशक डॉ सीवी मेहता, कुल्टी मदद फॉउंडेशन कन्या गरुकुल की संचालिका डॉ ममता मिश्रा, महिला प्रशिक्षण केंद्र बराकर की प्रोजेक्ट हेड किरण प्रसाद , महिला प्रशिक्षण केंद्र कुल्टी की प्रभारी रिंकु चौबे , मारवाड़ी महिला समिति कुल्टी शाखा की अध्यक्ष साक्षी पोद्दार एवम सचिव रिना अग्रवाल को समाजसेवा एवम शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।





Latest News