सीतारामपुर – आसनसोल नगर निगम के सीतारामपुर स्थित 19 समर वार्ड के बैरागी बागान ओर 18 नंबर वार्ड का खेत और मस्जिद मोहल्ला के लोगों को सरकारी नल से करीबन,4 माह से नहीं मील रहा है । जिसको ले कर स्थानीय लोगों द्वारा कुल्टी बोरो कार्याल में इसकी शिकायत भी दर्ज की गई परन्तु चुनाव का बहाना कर आश्वासन दे दे कर इन्हें टाला जा रहा था कई बार बोरो अभियंता ने दौरा भी किया परन्तु कोई हल नहीं निकला। वही लोगो द्वारा बार बार नेताओं को भी बोल थक गए। मजबूरन इलाके के महीला पुरूष एकत्रित होकर बर कार्यालय का घेराव किया। गिरा कुछ देर चलने के बाद। 8 मिनट वार्ड के बर अध्यक्ष रवि लाल टुडू ने आंदोलनकारी को अपने कार्यालय में बू कर संबंधित विभाग के अभियंता से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आदेश दिया। वही श्री टुडू द्वारा आश्वासन दिया गाया की 10 दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाय गा। वही श्री टुडू ने कहा की पूरे मामले मे विस्तृत रुप से आसनसोल मेयर साहब को जानकारी दी गई है। संबंधित अधिकारों को जलद से जलद समाधान करने को कहा गया है।
आसनसोल नगर निगम अंर्तगत वार्ड 19 बैरागी ओर खेत का कुछ हिस्सा पड़ता है । वही 18 नंबर वार्ड में खेत ओर मस्जिद पाड़ा आता है यह क्षेत्र दोनों वार्ड के सीमा से जुड़ी है। जिसमें 19 संवत के पार्षद तृणमूल से आते हैं, वही 18 नंबर वार्ड के पार्षद बीजेपी से आते हैं । लोगों द्वारा दोनों दल के लोगो से विगत 4 महीने से गुहार लगा रही है। परन्तु समाधान के नाम पर टाल बहाना ही किया जा रहा है।
इम्तियाज अहमद ने कहा की पूरे मुहल्ले के लोगो ने नगर निगम को पानी के लिय भुगतान किया निगम द्वारा नल भी लगा दिया गया कुछ दिनों तक पानी आया परन्तु विगत 4 माह से जल का एक बूंद भी नहीं आ रहा है जिसके लिय शिकायत भी वॉर्ड पार्षद से की गई निगम के अधिकारों को लिखित दी गईं परन्तु कोई समाधान नहीं निकला, वही माया तोपदार ने कहा की हमने सरकारी पैसा जमा कर नल लगवाया परन्तु हमें मजबूरन दूर दराज से पीने के पानी लाने को विवश है स्थनीय पार्षद से गुहार लगा लगा के हम थक चुके हैं। पार्वती देवि ने कहा की पीएचई का नल ही ठीक था कम से कम पीने का पानी मिलता था परन्तु घर घर पाइप लगाया गाया परन्तु जल ही नही नेता ओर पार्षद से गुहार लागा कर थक चुके हैं। बोरो चियरमेन ने आश्वासन दिया देखते हैं नल मे पानी आता है या नहीं ?

















