Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*अंतराष्ट्रीय यौनकर्मी अधिकार दिवस के मौके पर एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_131072

कुल्टी।पश्चिम बंगाल आसनसोल कुलटी विधानसभा इलाके के नियामतपुर फाँड़ी अंतर्गत लच्छीपुर चबका यौनपल्ली मे अंतराष्ट्रीय यौनकर्मी अधिकार दिवस के मौके पर दुरबार कार्यालय मे एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिस शिविर मे चबका यौन पल्ली की करीब 68 यौनकर्मियों की स्वास्थ्य जाँच यूनाइटेड होप फाउंडेशन के बैनर तले की गई, इस दौरान विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त स्वास्थ्य जाँच करवाने आई यौनकर्मियों ने कहा की वैसे तो जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यौनकर्मी महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच के लिए समय -समय पर स्वास्थ्य जाँच करवाया जाता है, साथ मे उनको निशुल्क मेडिसिन की भी वेवस्था करवाई जाती है, पर गंभीर बीमारीयों मे उनको जो वेवस्था होनी चाहिए वह वेवस्था उनको नही हो पाती, उनके बिमारियों से जुड़े उचित चिकित्सक नही मिल पाते ऐसे मे अंतराष्ट्रीय यौनकर्मी अधिकार दिवस के मौके पर उनके स्वास्थ्य के लिए उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है, जो काबिले तारीफ भी है, वहीं यौनकर्मीयों की स्वास्थ्य जाँच कर रहे आसनसोल ही नही बल्कि पुरे पश्चिम बंगाल के बहूचर्चित चिकित्सक डॉक्टर सत्यजीत राय ने कहा की उनको अंतराष्ट्रीय यौनकर्मी अधिकार दिवस के मौके पर आसनसोल की एक संस्था द्वारा लच्छीपुर के मशहूर चबका यौनपल्ली मे यौनकर्मियों की स्वास्थ्य जाँच के लिए जब आमंत्रित किया गया तो वह खुद को रोक नही पाए उन्होने उक्त संस्था को यौनकर्मियों को निशुल्क स्वास्थ्य जाँच करने के लिए हामी भर दी और वह समय से पहले चबका यौनपल्ली पहुँच गए जहाँ वह अपनी पूरी टीम के साथ यौनकर्मियों की स्वास्थ्य जाँच शुरू कर दी, यहीं नही उन्होंने अपना सम्पर्क नंबर भी यौनकर्मियों को उपलब्ध करवाया यह कहकर की जब भी उनको किसी तरह की स्वास्थ्य सबंधित समस्या हो वह उनसे सम्पर्क करें वह उनका निशुल्क उपचार करेंगे,

Oplus_131072

चिकित्सक सत्यजीत राय की बातों से प्रभावित हुई चबका दुरबार संस्था की अध्यक्ष मर्जीना शेख ने अपने दोनों हांथों को जोड़ चिकित्सक सत्यजीत राय की खूब तारीफ की उन्होने कहा उनके संस्था मे कई चिकित्सक स्वास्थ्य जाँच के लिए आए और चले गए पर चिकित्सक सत्यजीत राय की तरह किसी ने यौनकर्मियों की स्वास्थ्य के लिए कभी नही सोंचा चिकित्सक सत्यजीत राय एक ऐसे चिकित्सक हैं जो यहाँ की यौनकर्मियों की स्वास्थ्य सबंधित मामले के बारे मे सोंचा उनकी स्वास्थ्य सबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए उनको आस्वासन दिया जिसे वह ता उम्र नही भूल पाएंगी वह मरते दम तक उनको अपना आशीर्वाद देंगी