Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_0

बराकर । बराकर हनुमान चढ़ाई के गैस गोदाम के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया । इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को मृतक युवक नशे में धुत होकर हनुमान चढ़ाई स्थित गैस गोदाम के पीछे खेत की ओर जा रहा था । उसके कदम भी लड़खड़ा रहे थे । लोगों ने सोचा कि यह युवक नशे में धुत है और शौचआदि करने के लिए खेत की ओर जा रहा है ।इसके बाद लोगों का ध्यान उस पर से हट गया । इसके बाद जब अपने खेत में किसान पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में खेत मे पड़ा हुआ है । इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी । घटना की सूचना मिलते ही तुरंत बराकर फाड़ी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । वही कई स्थानीय लोग भी जुट गए । हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है ।पुलिस मृतक के परिजनों की पता लगाने में तथा उसके मौत के कारणों की पता लगाने में जुट गई है ।

Latest News