कुल्टी।संत निरंकारी मिशन कुल्टी शाखा द्वारा रविवार सुबह 8 बजे कुल्टी स्टेशन मोड़ से कुलतोड़ा सत्संग भवन तक अमृत प्रकल्प के तहत स्वक्ष जल स्वक्ष मन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया ।

जागरूकता पदयात्रा का उद्घाटन संत निरंकारी मिशन कुल्टी ब्रांच की शाखा मुखी गुरुचरण कौर ने किया ।
इस अवसर पर माता गुरुचरण कौर ने कहा कि बर्तमान समय में पानी बचाने एवम उसके संरक्षण के लिए संत निरंकारी मिशन द्वारा पूरे देश मे जागरूकता अभियान का आयोजन कीया गया है ।
देश के कोने कोने में संत निरंकारी मिशन के हज़ारों सदस्य जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर तालाब, नदी सहित पानी के स्रोत वाले स्थानों की सफाई अभियान में शामिल हो रहे है ।
कुल्टी में संत निरंकारी मिशन के करीब तीन सौ महिला, पुरुष एवम बाल सदस्य कुल्टी स्टेशन से कुलतोड़ा जीटी रोड तक लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा एवम नगर भ्रमण के माध्यम से लोगो को जागरूक किया ।
इस दौरान, सभी सदस्यों ने स्वक्ष जल स्वक्ष मन का संदेश लोगो तक पहुचाया ।
साथ ही लोगो को संदेश दिया कि स्वक्ष जल के साथ स्वक्ष मन का होना नितांत आवश्यक है ।
जागरूकता पदयात्रा कुल्टी स्टेशन से कुल्टी थाना, थानमोड़ , श्रीपुर मोड़, कालेज मोड़ होते हुए कुलतोड़ा संत निरंकारी मिशन कुल्टी सत्संग भवन पहुची । जहाँ सदगुरू माता सुदीक्षा जी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जल संरक्षण , पर्यावरण के महत्व एवम उपयोगिता के संदर्भ में संदेश के माध्यम से लोगो को बताया गया ।










