बराकर – राष्ट्रीय समाजिक संस्था नेशनल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा बराकर मनबरिया के अरमान खान को पश्चिम बंगाल राज्य सचिव नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय कोर कमेटी के द्वारा हुई है इसके लिए पश्चिम बंगाल राज्य अध्यक्ष अमित शर्मा पश्चिम बंगाल राज्य महिला सचिव राज कौर संस्था के राष्ट्रीय महिला महा सचिव श्रीमती गिरिजा राय राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीमा देवी राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह एवम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पांडेय सबों ने अरमान खान को बधाई दिए हैं मौके पर अरमान खान ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल राज्य हेतु सामाजिक कार्य में सदा आगे रहूंगा एवं समाज की लचर व्यवस्था को मजबूत करने में एक स्तंभ का काम करूंगा नारी उत्पीड़न बाल मजदूरी दहेज प्रथा एवं जो गलत कार्य समाज में हो रहे हैं इसके ऊपर हमारी पैनी नजर रहेगी एवम बहुत ही जल्द सम्पूर्ण पश्चिम बंगाल में संगठन का विस्तार करूँगा ।













