बराकर । टीएमसी से संबंधित आइएनटीटीयूसी के आटो चालकों को लेकर गुरुवार को बराकर बसस्टेंड के पास नया संगठन बनाया गया हैं । इस दौरान कन्हैया यादव को अध्यक्ष तथा सचिव राजा खान को बनाया गया हैं।
इस संबंध में कुल्टी ब्लांक आइएनटीटीयूसी के अध्यक्ष बाबू दत्ता ने बताया कि बराकर बसस्टेंड में ओटो चालकों को लेकर बनाया गया यह 28 वां संगठन हैं। इसके पूर्व डीबूडीह चेकपोस्ट, रामनगर कोलियरी, बराकर, सोदपुर समेत कई स्थानों पर इस तरह का संगठन बनाया गया हैं। उन्होंने कहा की बराकर के ओटो चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झारखंड के चिरकुंडा और कुमारधुबी में होती हैं । उस क्षेत्र के आंटो चालक तथा स्थानीय पुलिस नाना प्रकार से इन्हे परेशान करती हैं । जबकि उस क्षेत्र में जाने के लिए एक मात्र आटो ही साधन हैं।
उस क्षेत्र में आने जाने के लिए सीमित ट्रेन होने के कारण काफी संख्या मे लोग आटो से आवागमन करने पर निर्भर है। जबकि झारखंड से बंगाल आने वाले आटो चालकों को कभी परेशान नहीं किया जाता हैं। आटो चालकों की सभी समस्याओ के हल के लिए यह आइएनटीटीयूसी का संगठन बनाया गया हैं। ताकि किसी भी चालक के साथ कोई दुर्व्यवहार या उनका शोषण ना हो तथा उन सभी के लिए यह संगठन सदैव तत्पर रहे ।
इस अवसर पर चरणजीत सिंह गांधी, मनोज अग्रवाल, नागा मुखर्जी, राजेश ठाकुर, गोतम स्वर्णकार के अलावा काफी संख्या मे संगठन से जुड़े लोग उपस्थित थे ।








