Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आद्रा डिवीजन में इंटरनेशनल लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे के अवसर पर चलाया गया जागरूकता अभियान*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

19.06.2023, आद्रा: आद्रा डिवीजन में इंटरनेशनल लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे (ILCAD) के अवसर पर दिनांक 15.06.2023 से 21.06.2023 तक लेवल क्रॉसिंग के ऊपर से गुजरते समय सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में दिनांक 16.06.2023 को 4546, दिनांक 17.06.2023 को 2162 तथा दिनांक 18.06.2023 को 731 सड़क उपयोगकर्ताओं की काउंसलिंग की गई । इस दौरान कुल 7439 पैम्फ्लेट बांटे गए जिसमें रेल समपार पार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। सुरक्षा जागरूकता अभियान के एक भाग के रूप में इस दौरान कुल 757 एसएमएस भेजे गए एवं 06 नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। दिनांक 19.06.2023 को दो स्थानों पर अर्थात रामकनाली- मुराडीह एवं रामकनाली-चौरासी के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर KA-1151 और RC-2 पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी वे) एवं अन्य पी वे कर्मचारी द्वारा लगभग 40 उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा जागरूकता संबंधित परामर्श दिया गया ।