02.05.2023,आद्रा: आद्रा मंडल के चाण्डिल स्टेशन पर टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस (18185) के ठहराव की शुरुआत 01 मई 2023 से हुई। इस ट्रेन को श्री संजय सेठ, माननीय सांसद/रांची तथा श्रीमती सविता महतो, माननीया विधायक/ईचागढ़ ने आद्रा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (समन्वय) श्री विकास कुमार की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं पत्रकारों के साथ-साथ भारी मात्रा में गणमान्य लोग उपस्थित थे। सांसद महोदय ने चाण्डिल स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव देने के निर्णय पर रेलवे का आभार व्यक्त किया।
Post Views: 437










