06.11.2023,आद्रा: आद्रा मंडल में यात्रियों को अनारक्षित टिकट हेतु UTS एप्प का अघिक से अधिक उपयोग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय रेलवे की ओर से यात्री सुविधा को देखते हुए अनारक्षित टिकट लेने के लिए UTS मोबाइल एप्प की व्यवस्था की गई है। यह एक मोबाइल टिकटिंग एप्प है, जो यात्रियों को अपने स्मार्टफोन पर अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करती है। इससे यात्रियों को टिकट के लिए कतार में इंतज़ार करने की आवश्यकता नही होगी। इस क्रम में आज आद्रा मंडल के बांकुडा तथा झांटीपहाडी स्टेशन पर UTS एप्प के उपयोग के प्रति यात्रियों को जागरूक किया गया और एप्प के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की सम्पूर्ण विधि की जानकारी प्रदान की गई।








Post Views: 177








