02.09.2023,आद्रा: स्टेशन परिसरों में यात्रियों को बेहतर सुख-सुविधाएं और आराम उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल के आद्रा स्टेशन पर आज दिनांक 02.09.2023 को दो नवनिर्मित लिफ्टों का लोकार्पण श्री ज्योतिर्मय सिंह महतो, माननीय सांसद/ पुरूलिया के कर कमलों सम्पन्न से हुआ। इस अवसर पर माननीय विधायक/ काशीपुर श्री कमला कांत हांसदा, माननीय विधायक/पारा श्री नदियार चाँद बाउरी,आद्रा मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमित नरूला, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (समन्वय)श्री विकास कुमार एवं आद्रा मंडल के अन्य अधिकारीगण, जन साधारण तथा प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण इस अवसर पर उपस्थित थे। समारोह का उदघाटन में आद्रा मंडल प्रबंधक श्री सुमित नरूला के आद्रा मंडल में अमृत भारत योजना के अंतर्गत आद्रा सटेशन पर होने वाले कामो के बारे में जानकारी दी। उसके पश्चात माननीय सांसद महोदय, विधायक महोदय ने जन 



साधारण को संबोधित किया।










