बराकर । आसनसोल रेल मंडल के बराकर आरपीएफ ने आपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत ट्रेन से बिहार के औरंगाबाद जिले से फरार दो नाबालिग किशोरी और किशोर को जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद कर चाइल्ड केयर को सौप दिया ।
इस संबंध मे बराकर आरपीएफ थाना के निरीक्षक प्रभारी पियूष कांति शाहा ने बताया कि बिहार के दानापुर आरपीएफ थाना के इंस्पेक्टर ने खबर दी कि औरंगाबाद जिले के बबूआमोना गांव थाना दाउनगर क्षेत्र से एक जोड़ा नाबालिग किशोर और किशोरी ट्रेन पकड़ कर फरार हो गए। इसके कुछ ही समय के बाद आरपीऐफ हेल्पलाइन लाइन नंबर 139 और आसनसोल रेल कंट्रोल रूम से भी खबर आ गई। जिसके बाद बराकर आरपीएफ थाना मे डियुटी पर तैनात एएसआई संजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर गया से आसनसोल की ओर जाने वाली जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस के कोच मे छानबीन शुरू कि गई । हालाकी उक्त ट्रेन का बराकर स्टेशन पर ठहराव का समय काफी कम है । जिस कारण ट्रेन की साधारण बोगी से उक्त फरार दोनो किशोर बालक बालिका को बरामद कर लिया गया । लेकिन तब तक ट्रेन बराकर रेलवे स्टेशन से चल पड़ी । इसके बाद दोनों को कुल्टी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। वहां से उन्हे बराकर आरपीएफ थाना लाया गया । जांच पड़ताल करने पर मालूम चला कि नाबालिग किशोर की उम्र 15 वर्ष तथा किशोरी की उम्र 14 वर्ष हैं। दोनों एक दूसरे से परिचित हैं। इसके बाद आरपीएफ में इस बात की सूचना दोनों बच्चो के अभिभावकों को देने के साथ साथ चाइल्ड हेल्पलाइन को दिया । सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कागजी कारवाई के पश्चात उन दोनो को चाइल्ड केयर को सुपुर्द कर दिया गया । दोनो के स्वभाव से ऐसा प्रतीत होता है की दोनो अच्छे घराने से है ।










