Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल जिला प्रशासन ने छेत्र में अतिक्रमण करियों को आगाह कर दिया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान बराकर*
बराकर चेकपोस्ट से लेकर हनुमान चढ़ाई बराकर स्टेशन रोड तक जाम की समस्या से निदान को लेकर आसनसोल जिला प्रशासन ने छेत्र में अतिक्रमण करियों को आगाह कर दिया। लेकिन देखा जा रहा है की आगाह करने के बाद भी दूसरे दिन बाजार में ठीक वैसी ही स्थिती है जैसे पहले दुकानदार फुटपाथ को घेरे बैठे थे वैसे ही है। इसमें सड़क पर दुकान ,ठेला वाले, की स्थिती भारतीय वैसे ही है। मालूम हो की शनिवार को आसनसोल जिला प्रशासन के आसनसोल नगर निगम आरटीओ,एमभीआई, पीडब्लूडी, कुल्टी बराकर पुलिस ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी द्वारा संजुक्त रूप से बराकर छेत्र में माइकिंग कर सभी को अतिक्रमण को लेकर आगाह किया था। जहा बराकर चेकपोस्ट से लेकर बस स्टेंड ओर बैगुनिया मोड, से लेकर बराकर स्टेशन तक अतिक्रमण पूरी तरह भरा पड़ा है। बैगूनिया मॉड से बस स्टेंड तक सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। छेत्र में  सड़क के दोनों ओर निगम की नालियों पर पूरी तरह से अतिक्रमण भरा पड़ा है। इस प्रकार की कार्यवाही आसनसोल नगर निगम कुल्टी बोरो कार्यालय को लेकर कई बार प्रयास किया है। परन्तु राजनीती को लेकर कुछ भी सफल नहीं हुआ। छेत्र में दो चक्का वाहनों को खड़े देख ट्रैफिक अधिकारी चालान काट रहे है । परन्तु दुकानदारों ओर अतिक्रमण करियों को दूर करने की कोई जरूरत नहीं समझते। दुकानदार अतिक्रमण कर सड़क पर बैठा है चालान आम आदमी के वाहन का कट रहा है। बराकर में इस प्रकार की कार्यवाही कई बार हवा हवाई देखने को मिली है। वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती है। पूरा बैगुनिया मोड से बस स्टेंड हनुमान चढ़ाई तक अवैध कब्जे में अवैध धंधे संचालित है। राहगीरी के लिए बस स्टेंड में लगाई गई पीने के पानी की टंकी लुप्त हो गई । प्रशासन मोन आंख मूंद कर बैठा ये है नगर निगम ।